BREAKING NEWS: “मंडी पर लगा ब्रेक!”,लगातार छुट्टियों से मार्च में कई दिन बंद रहेगी नीमच कृषि मंडी, किसानों के सामने बड़ी चुनौती, पढ़े खबर
नीमच | कृषि उपज मंडी समिति नीमच द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार मार्च 2026 में लगातार त्यौहारों और साप्ताहिक अवकाश के चलते कई दिनों तक मंडी बंद रहेगी, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

इन दिनों रहेगी मंडी बंद:
19 मार्च – गुड़ी पड़वा (अवकाश)
20 मार्च – चैत्र चांद (अवकाश)
21 मार्च – ईद-उल-फितर (अवकाश)
22 मार्च – साप्ताहिक अवकाश
27 मार्च – राम नवमी (अवकाश)
30 मार्च – वार्षिक लेखाबंदी (अवकाश)
31 मार्च – महावीर जयंती (अवकाश)

23 से 25 मार्च तक मंडी सामान्य रूप से चालू रहेगी, जबकि अन्य अवकाश के दिनों में कटला मंडी चालू रहने की व्यवस्था रखी गई है।

मंडी समिति ने किसानों से अपील की है कि वे अवकाश को ध्यान में रखते हुए शेष दिनों में ही अपनी उपज मंडी में लेकर आएं, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कुल मिलाकर, त्योहारों की भरमार के बीच मंडी की रफ्तार थमी, जिससे व्यापार और किसानों दोनों पर असर पड़ने की संभावना है।