बड़ी खबर | रामपुरा के पत्रकारों की एकजुट आवाज़ लाई रंग... ज्ञापन के बाद मिला पत्रकार भवन के लिए कार्यालय कक्ष, जल्द होगा आवंटन, पढ़े खबर

बड़ी खबर | रामपुरा के पत्रकारों की एकजुट आवाज़ लाई रंग... ज्ञापन के बाद मिला पत्रकार भवन के लिए कार्यालय कक्ष, जल्द होगा आवंटन, पढ़े खबर

रामपुरा। पत्रकार भवन की वर्षों पुरानी मांग को लेकर सोमवार को रामपुरा प्रेस क्लब के बैनर तले नगर के पत्रकार एकजुट हुए। बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर परिसर से पत्रकारों ने रैली निकालकर वाहन रैली के रूप में नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापत को मांग-पत्र सौंपा।

पत्रकारों ने मांग-पत्र में नगर परिषद के स्वामित्व वाले भवन में पत्रकार भवन के लिए एक कक्ष उपलब्ध कराने की मांग रखते हुए कहा कि लंबे समय से बैठक, प्रेस वार्ता, सामाजिक गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े कार्यों के संचालन के लिए स्थायी पत्रकार भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापत एवं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार ने पत्रकारों को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि वर्षों पुरानी इस मांग पर शीघ्र निर्णय लेकर पत्रकार भवन के लिए एक कार्यालय कक्ष आवंटित किया जाएगा।

इस घोषणा के बाद पत्रकारों में खुशी का माहौल रहा। सभी पत्रकारों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि जल्द ही रामपुरा में पत्रकार भवन का सपना साकार होगा।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष कैलाश फरक्या, रियाज मंसूरी, रूपेश सारु, अजय सिंह सिसोदिया, अजय दानगढ़, हरीश कोठारी, मुकेश राठौर, महेंद्र जैन, प्रवीण चौधरी, पदम भारद्वाज, कमलेश मालवीय, शंकर भाटी, वी.के. बंटी राठौर, पंकज प्रजापति, अक्षय भट्ट, रमेश, रायकुंवर, महावीर चौधरी, अजीमुल्ला खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।