BIG NEWS: जीरन में दर्दनाक हादसा, 23 साल के युवक ने घर में फांसी लगाकर की जिंदगी खत्म,इलाके में छाया मातम, पढ़े खबर 

BIG NEWS: जीरन में दर्दनाक हादसा, 23 साल के युवक ने घर में फांसी लगाकर की जिंदगी खत्म,इलाके में छाया मातम, पढ़े खबर 

जीरन: शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। 23 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मृतक की पहचान संजय (23 वर्ष), पिता तुलसीराम अहिरवार, निवासी बस स्टैंड के पास अहिरवार मोहल्ला, जीरन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने अज्ञात कारणों के चलते यह कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन युवक को तुरंत जिला चिकित्सालय नीमच लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही अस्पताल में मातम का माहौल बन गया।

जीरन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।