NEWS: अग्रवाल समाज का चुनावी दंगल, अध्यक्ष पद के लिए अशोक मंगल मैदान में, तो इन्होंने भी अपनी दावेदारी की पेश, पढ़े खबर 

तो इन्होंने भी अपनी दावेदारी की पेश

NEWS: अग्रवाल समाज का चुनावी दंगल, अध्यक्ष पद के लिए अशोक मंगल मैदान में, तो इन्होंने भी अपनी दावेदारी की पेश, पढ़े खबर 

नीमच। प्रतिष्ठित अग्रवाल समाज के 2 वर्ष के निर्वाचन दिनांक 26 अप्रैल 2026 को अग्रवाल पंचायत भवन बारादरी पर होना तय है प्रतिष्ठा पूर्ण मुकाबले में वर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल एवं वर्तमान सचिव अशोक मंगल आमने-सामने होते दिख रहे हैं श्री बंसल विगत कई वर्षों से समाज के अध्यक्ष पद पर आसीन है 

विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि समाज का युवा वर्ग और सभी सदस्य इस बार नेतृत्व  परिवर्तन का मन बना चुके हैं लगता है अभी अंतिम दिनांक तक और भी कोई उम्मीदवारी घोषित कर सकता है कुल मिलाकर 26 अप्रैल को अग्रवाल समाज के निर्वाचन होना लगभग तय लग रहा है समाज के वरिष्ठ जन निर्विरोध निर्वाचन का प्रयास कर रहे हैं ताकि समाज में निर्विरोध निर्वाचन की परंपरा कायम हो सके और समाज को श्रेष्ठ और नया नेतृत्व मिल सके 

दोनों उम्मीदवारों की उम्मीदवारी लगभग घोषित हो चुकी है ऐसा समाज के व्हाट्सएप ग्रुपों पर देखने को मिल रहा है दोनों ही प्रत्याशी समाज के सभी सदस्यों से संपर्क साध रहे हैं।