ऐतिहासिक पहल: सीएसवी अग्रोहा भवन मे होगा 3 दिवसीय मेगा दिव्यांग सेवा शिविर ,‘जयपुर फुट’ सहित उपकरण मिलेंगे निशुल्क,सिमित समय तक कराएं पंजीयन, पढ़े खबर

ऐतिहासिक पहल: सीएसवी अग्रोहा भवन मे होगा  3 दिवसीय मेगा दिव्यांग सेवा शिविर ,‘जयपुर फुट’ सहित उपकरण मिलेंगे निशुल्क,सिमित समय तक कराएं पंजीयन, पढ़े खबर

नीमच। अग्रवाल विकास समिति नीमच व श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त प्रयासों से स्थानीय सीएसवी अग्रोहा भवन गोमाबाई रोड़ पर एक भव्य कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण व दिव्यांगों हेतु निःशुल्क उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

अग्रवाल विकास समिति के अध्यक्ष गोपालकृष्ण गर्ग जीएमडी, सचिव सुनील सिंहल , कोषाध्यक्ष अनिल मंगल , भवन प्रमुख पंकज मित्तल आदि किसी भी समय इसकी अधिक से अधिक जानकारी हेतु उपलब्ध है । समिति के अध्यक्ष व सचिव ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि इस शिविर में जयपुर की टीम अपनी वर्कशॉप के साथ नीमच आएगी व जिन दिव्यांगों के हाथ या पैर कट गये है, उनका नाप लेकर यही कृत्रिम अंग (जयपुर फुट) बनाकर लगाये जाएंगे। साथ ही जरूरतमंद दिव्यांगों को ट्रायसिकल, केलीपर्स, श्रवण यंत्र, इलेक्ट्रिक स्टीक, छड़ी, आर्म स्टीक, व्हील चेयर, वॉकर आदि जाँच उपरांत निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। शिविर हेंतु दिव्यांगों के पंजीयन का कार्य सीएसवी अग्रोहा भवन नीमच पर दिनांक 1 मार्च से निरंतर जारी है।

पंजीकृत दिव्यांगों के भोजन के साथ साथ यदि जरूरत हुई तो आवास की व्यवस्था भी समिति द्वारा की जा रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में दिव्यांग शिविर के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपना पंजीयन करवा रहे है। दिव्यांग मात्र अपना आधार कार्ड एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध करवा कर पंजीयन करवा सकते है। पंजीयन के लिये वाट्‌स अप नंबर 6260614304 पर सम्पर्क किया जा सकता है ।

 पंजीयन कार्य में अग्रवाल बंधु गोपाल अग्रवाल (बैंक), श्री श्याम अग्रवाल (एमपीईबी), अशोक सिंहल (इंजी.),  बनवारीलाल गोयल (बैंक), चन्द्रप्रकाश अग्रवाल , विनोद अग्रवाल, गुणवंत गोयल, इंजी. द्वारका बंसल, राजेश गोयल कनावटी आदि प्रतिदिन नियत समय पर अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे है।

समिति पदाधिकारियों ने आमजन से भी अनुरोध किया है कि जरूरतमंद दिव्यांगों को शिविर के बारे में अवगत कराकर उनका पंजीयन करवा कर मानवता की सेवा में सहभागी बनें।