BREAKING NEWS:दीपा कुमावत के तबादले पर हाईकोर्ट की रोक,विवाद के बाद रामपुरा कॉलेज किया गया था ट्रांसफर, सुनवाई तक जीरन में ही रहेंगी पदस्थ, पढ़े खबर
जीरन। कॉलेज में हुए विवाद के बाद रामपुरा कॉलेज स्थानांतरित की गई प्रोफेसर दीपा कुमावत को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। अदालत ने उनके तबादला आदेश पर अंतरिम रोक लगाते हुए अगली सुनवाई तक उन्हें जीरन कॉलेज में ही पदस्थ रखने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, कॉलेज परिसर में हुए विवाद और जांच के बाद विभाग द्वारा प्रोफेसर दीपा कुमावत का स्थानांतरण रामपुरा कॉलेज कर दिया गया था। इसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फिलहाल ट्रांसफर आदेश पर स्टे देते हुए अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। इसके तहत प्रोफेसर दीपा कुमावत फिलहाल जीरन कॉलेज में ही पदस्थ रहेंगी।

अब इस मामले में अंतिम फैसला हाईकोर्ट की अगली सुनवाई के बाद होगा।