BIG BREAKING: महू-नीमच हाईवे पर बड़ा हादसा, साबाखेड़ा फंटे के पास ट्रैक्टर निकलते हुई बाइक असंतुलित,महिला-पुरुष घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, पढ़े नरेंद्र राठौर की ये खबर
पिपलियामंडी। महू-नीमच हाईवे स्थित साबाखेड़ा फंटे पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई, जिससे बाइक सवार एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों घायल नामली (जिला रतलाम) से नीमच की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे साबाखेड़ा फंटे के पास पहुंचे, उसी दौरान पास से एक ट्रैक्टर निकल रहा था। ट्रैक्टर के गुजरने के दौरान मोटरसाइकिल चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर गिर गई।

हादसे में मोटरसाइकिल चालक महेंद्र कुमार व्यास तथा उनके साथ बैठी कुसुमलता पति चंद्रशेखर व्यास निवासी नामली, जिला रतलाम घायल हो गए।

घटना के समय मौके पर मौजूद लुनाहेड़ा के सरपंच ईश्वरलाल धनगर ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत वाहन की सहायता से जिला अस्पताल मंदसौर पहुंचाया। यहां दोनों घायलों का उपचार जारी है।
