NEWS; जावद में ओलों ने उजाड़ा खेत-खलिहान,अफीम-चना-गेहूं पूरी तरह बर्बाद,सत्यनारायण पाटीदार की सरकार से सीधी मांग–दे तुरंत मुआवजा,पढ़े खबर

जावद में ओलों ने उजाड़ा खेत-

NEWS; जावद में ओलों ने उजाड़ा खेत-खलिहान,अफीम-चना-गेहूं पूरी तरह बर्बाद,सत्यनारायण पाटीदार की सरकार से सीधी मांग–दे तुरंत मुआवजा,पढ़े खबर

जावद। विधानसभा क्षेत्र में बीते दिवस हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी फसलें भारी क्षति की चपेट में आ गई हैं। मोरवन के समीप जनकपुर, दड़ौली एवं आसपास के गांवों में अफीम, चना, गेहूं सहित अन्य फसलों को गंभीर नुकसान हुआ है। भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की खड़ी फसलों को तहस-नहस कर दिया है। भाजपा सरकार को किसानो को बिना सर्वेक्षण के तुरंत मुआवजा देना चाहिए ।

इस संदर्भ में जावद के पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव सत्यनारायण पाटीदार ने कहा कि किसानों पर आई यह प्राकृतिक आपदा अत्यंत दर्दनाक व पीड़ादायक है। उन्होंने भाजपा सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि किसान आज खून के आंसू रो रहे हैं, और सरकार को चाहिए कि बिना किसी विलंब के, बिना सर्वेक्षण की लंबी प्रक्रियाओं के, तुरंत मुआवजा उपलब्ध कराए।

सत्यनारायण पाटीदार ने चेतावनी दी कि ऐसे समय में केवल टीम गठित करने जैसी नौटंकी न की जाए, बल्कि किसानों को आर्थिक सहारा देने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस के शासनकाल में प्राकृतिक आपदा आने पर बिना विलंब के किसानों को तुरंत मुआवजा प्रदान किया गया था। केवल टीम गठित करने की नौटंकी से काम नहीं चलेगा, बल्कि सरकार को सक्रिय होकर किसानों के आर्थिक सहारे के लिए तुरंत कदम उठाने होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा, "किसान सरकार से मुआवजे का इंतजार नहीं कर सकते। सरकार को समय रहते किसानों का संबल बनना होगा और उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करनी होगी।"