BIG NEWS: जमीनी विवाद बना खूनी जंग, सगे भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, पावड़ा गोपालपुरा में खून से लाल हुई जमीन, आरोपी खुद भी घायल, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार, गांव में दहशत और मातम का माहौल, पढ़े आजाद मंसूरी की ये खबर
जीरन। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पावड़ा गोपालपुरा में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां आपसी जमीनी विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी नारु पिता भेरू रावत (50) और कचरु पिता भेरू रावत (47) (मृतक) के बीच बुधवार रात करीब 10 बजे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई नारु ने गुस्से में आकर छोटे भाई कचरु पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में कचरु गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही जीरन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वही आरोपी घायल अवस्था में जिला अस्पताल में उपचारत है पुलिस ने आरोपी बड़े भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मामूली विवाद ने इतनी बड़ी घटना का रूप ले लिया, जिसने एक ही परिवार को उजाड़ दिया।
