NEWS: मनासा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, होली–मुहर्रम–ईद को लेकर प्रशासन सतर्क, पढ़े खबर

मनासा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम 6 बजे मनासा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रंगों के पर्व होली, शीतला सप्तमी, मुहर्रम और ईद को भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे पुरानी परंपराओं का पालन करते हुए आपसी सद्भाव बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।

इस अवसर पर एसडीएम किरण आंजना, डीएसपी निकिता सिंह, थाना प्रभारी शिवरघुवंशी, तहसीलदार मुकेश निगम, विद्युत विभाग के सहायक यंत्री डीके मालवीय सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण मौजूद रहे।