BIG NEWS: नीमच में शिक्षा क्रांति का बिगुल,विधायक दिलीपसिंह परिहार के प्रयासों से 2.83 करोड़ की सौगात, अब कॉलेज बनेगा आधुनिक सुविधाओं का हब, पढ़े खबर 

BIG NEWS: नीमच में शिक्षा क्रांति का बिगुल,विधायक दिलीपसिंह परिहार के प्रयासों से 2.83 करोड़ की सौगात, अब कॉलेज बनेगा आधुनिक सुविधाओं का हब, पढ़े खबर 

नीमच। जिले में उच्च शिक्षा को नई उड़ान मिल गई है। क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह परिहार के सतत प्रयासों से स्वामी विवेकानंद कॉलेज को 2.83 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात प्राप्त हुई है। इस ऐतिहासिक राशि से कॉलेज में अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे छात्रों को अब बड़े शहरों जैसी शैक्षणिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस राशि से कॉलेज परिसर में दो आधुनिक सेमिनार हॉल, दो उन्नत प्रयोगशालाएं और दो स्टाफ कक्षों का निर्माण किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा और शैक्षणिक गुणवत्ता में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।इस उपलब्धि पर विधायक परिहार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के प्रति आभार व्यक्त किया।

साथ ही, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा की मांग को आगे बढ़ाते हुए विधायक परिहार ने विधानसभा में यह भी जोरदार मांग रखी कि कॉलेज में जल्द ही बी.एड, एम.सीए और एम.बीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स शुरू किए जाएं। इससे नीमच जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने ही शहर में बेहतर अवसर मिलेंगे।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत मिश्रा, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए विधायक ने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य का भूमि पूजन शीघ्र कर इन सुविधाओं को जल्द विद्यार्थियों को समर्पित किया जाएगा।