BREAKING NEWS: नाबालिग का युवक ने किया अपहरण,मिली सूचना तो हरकत में आई दलोदा पुलिस,करी CCTV मे जाँच,हुआ निम्बाखेड़ी का दीपक गिरफ्तार,बालिका सुरक्षित बरामद, पढ़े खबर
मंदसौर। प्रदेश में महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दलौदा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंदसौर जिले के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे।

इन निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना दलौदा प्रभारी उपनिरीक्षक शुभम व्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी दीपक सूर्यवंशी (23 वर्ष), निवासी निम्बाखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना दलौदा में फरियादिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 93/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की और सीसीटीवी फुटेज व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया।

सराहनीय कार्य
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. शुभम व्यास, सउनि प्रमोदसिंह तोमर, सउनि कैलाश बघेल, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह (290), म.प्र.आर. लक्ष्मी पाटीदार (07), आरक्षक गजेन्द्र सिंह (905), आरक्षक परिमाल सिंह (316) एवं आरक्षक विजेन्द्र सिंह (739) का सराहनीय योगदान रहा।