BIG BREAKING : होटल राज पैलेस के पास लेवड़ा रोड पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में मची सनसनी, मौके पर पहुंची बघाना व कैंट पुलिस, की जांच शुरू, पढ़े पवन राव शिंदे की ये खबर 

BIG BREAKING : होटल राज पैलेस के पास लेवड़ा रोड पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में मची सनसनी, मौके पर पहुंची बघाना व कैंट पुलिस, की जांच शुरू, पढ़े पवन राव शिंदे की ये खबर 

नीमच। शहर के लेवड़ा रोड पर होटल राज पैलेस के पास कालका माता मंदिर के पीछे शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बघाना थाना पुलिस और कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार होटल राज पैलेस के पास कालका मंदिर के पीछे राहगीरों एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो व्यक्ति मृत पाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।