ऐतिहासिक पहल: नीमच में पहली बार होगा 3 दिवसीय मेगा दिव्यांग सेवा शिविर,‘जयपुर फुट’ सहित उपकरण मिलेंगे निशुल्क,सिमित समय तक कराएं पंजीयन, पढ़े खबर

ऐतिहासिक पहल: नीमच में पहली बार होगा 3 दिवसीय मेगा दिव्यांग सेवा शिविर,‘जयपुर फुट’ सहित उपकरण मिलेंगे निशुल्क,सिमित समय तक कराएं पंजीयन, पढ़े खबर

नीमच, अग्रवाल विकास समिति, नीमच द्वारा पहली बार श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 15 से 17 मार्च 2026 तक स्थानीय सीएसवी अग्रोहा भवन, नीमच में आयोजित होगा।

समिति द्वारा लगभग 1000 दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शिविर में पात्र हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता अनुसार कृत्रिम पैर (जयपुर फुट), कृत्रिम हाथ, वॉकर, छड़ी, केलिपर्स, बैसाखियाँ, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र आदि उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

विशेष बात यह है कि शिविर में विशेषज्ञ टीम द्वारा लाभार्थियों के पैर या हाथ का नाप लेकर स्थल पर ही कृत्रिम अंग तैयार कर प्रत्यारोपित किया जाएगा। साथ ही, बाहर से आने वाले दिव्यांगजनों के लिए आवास एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था भी समिति द्वारा की जाएगी।

10 मार्च तक अनिवार्य पंजीयन

शिविर का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। पंजीयन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक दिव्यांगजन सीएसवी अग्रोहा भवन कार्यालय में अपना पंजीयन करा सकते हैं।

पंजीयन हेतु निम्न दस्तावेज आवश्यक हैं:

1.आधार कार्ड

2.दिव्यांग प्रमाण पत्र

आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक आज

आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों के गठन हेतु समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक 26 फरवरी 2026, सायं 7 बजे सीएसवी अग्रोहा भवन में आयोजित की गई है। समिति अध्यक्ष गोपालकृष्ण गर्ग (जीएमडी) एवं सचिव सुनील सिंहल ने अधिक से अधिक दिव्यांग बंधुओं एवं जरूरतमंद बुजुर्गों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

संपर्क हेतु: 

अध्यक्ष :गोपालकृष्ण गर्ग जीएमडी, 104, जवाहर नगर, नीमच मो. 9425328541

सचिव: सुनील सिंहल 87, विकास नगर 14/2, नीमच मो. 9425106475

कोषाध्यक्ष :अनिल मंगल 13, गाँधी नगर, नीमच मो. 9425328412