NEWS: नीमच कपड़ा बाजार 22 फरवरी को बंद, “एक रविवार परिवार के नाम” पहल की हुई शुरुआत,अब हर महीने इस दिन रहेगा अवकाश ,पढ़ें खबर
नीमच :वस्त्र व्यवसाय कल्याण संघ समिति नीमच द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के अनुसार प्रति माह के अंतिम रविवार को नीमच का संपूर्ण कपड़ा बाजार बंद रखा जाएगा।

इसी क्रम में रविवार, 22 फरवरी 2026 को नीमच के सभी कपड़ा व्यापारी अपना प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। यह निर्णय “एक रविवार परिवार के नाम” पहल के अंतर्गत लिया गया है, ताकि व्यापारी वर्ग अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर सके।

संस्था की ओर से नीमच शहर एवं आसपास के सभी ग्राहक बंधुओं से विनम्र अनुरोध किया गया है कि वे अपनी आवश्यकता अनुसार कपड़ों की खरीदारी रविवार अवकाश के पहले या बाद में करें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह अपील संस्था के संरक्षक जिनेन्द्रजी डोसी, अध्यक्ष दिलीप मोगरा, सचिव दीपक परवानी एवं कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा द्वारा की गई है। इसकी जानकारी संस्था के प्रवक्ता मुकेश पार्टनर ने दी।