BIG NEWS : उपपंजीयक कार्यालय हटाने की तैयारी पर फूटा विरोध”, “नीमच में सर्विस प्रोवाइडर और पंजीयन अधिवक्ता संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले— तहसील कार्यालय में शिफ्ट हुआ दफ्तर तो बढ़ेंगी परेशानियां, पढ़े खबर

BIG NEWS : उपपंजीयक कार्यालय हटाने की तैयारी पर फूटा विरोध”, “नीमच में सर्विस प्रोवाइडर और पंजीयन अधिवक्ता संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले— तहसील कार्यालय में शिफ्ट हुआ दफ्तर तो बढ़ेंगी परेशानियां, पढ़े खबर

नीमच। जिला सर्विस प्रोवाइडर एवं पंजीयन अधिवक्ता संघ, नीमच ने उपपंजीयक कार्यालय को कलेक्टर कार्यालय से हटाकर तहसील कार्यालय में स्थानांतरित किए जाने की संभावित तैयारी पर कड़ा विरोध जताया है। संघ ने कलेक्टर एवं कलेक्टर ऑफ स्टाम्प के नाम ज्ञापन सौंपकर इस निर्णय पर आपत्ति दर्ज कराई।

ज्ञापन में बताया गया कि उपपंजीयक कार्यालय कई वर्षों से कलेक्टर कार्यालय परिसर में सुचारु रूप से संचालित हो रहा है, जहां सेवा प्रदाताओं एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। संघ का कहना है कि तहसील कार्यालय में पहले से ही पर्याप्त स्थान और व्यवस्थाओं का अभाव है, ऐसे में कार्यालय स्थानांतरित होने पर आमजन, पक्षकारों और सेवा प्रदाताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

संघ ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए उपपंजीयक कार्यालय को वर्तमान स्थान पर ही संचालित रखा जाए।

ज्ञापन में शामिल पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य

अध्यक्ष – ओमप्रकाश अग्रवाल

संगठन मंत्री – राजेन्द्र जारोली

कोषाध्यक्ष – रोबिन सेठिया

संरक्षक – भरतसिंह कोचेष्टा

परामर्शदाता

महेन्द्रसिंह सिसोदिया

संदीप जैन, एडवोकेट

मनोहरलाल जोशी

उपाध्यक्ष

नवीन व्यास

जगदीश न्याति (जावद)

निशांत जोशी (सिंगोली)

अजीत बागड़े (रामपुरा)

प्रचार मंत्री

परीक्षित चौहान (जावद)

जिला कार्यकारिणी

नीमच

भोपराज मेहता

अंकित शर्मा

विशाल जैन

सिंगोली

संजय नागोरी

अखिलेश त्रिवेदी

मनासा

अनिल फरक्या

इलियास मंसूरी

जावद

लोकेश नीमावत

ज्ञापन में संघ के अन्य सदस्यों एवं सेवा प्रदाताओं ने भी प्रशासन से निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।