NEWS: नागपंचमी पर नीमच सिटी में गूंजेगी भक्ति की बयार,खाखर देव महाराज के नाम सजेगी विशाल भजन संध्या,बंटेगी खीर प्रसादी,पढ़े खबर
नागपंचमी पर नीमच सिटी में गूंजेगी भक्ति की बयार,खाखर देव महाराज के नाम सजेगी विशाल भजन संध्या,बंटेगी खीर प्रसादी
नीमच। नागपंचमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नीमच सिटी के चौधरी मोहल्ला (जैन मंदिर के पास) में "एक दिन खाखर देव महाराज के नाम" विशाल भजन संध्या व धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया जा रहा है। देव दरबार नीमच सिटी विकास समिति (श्री श्री 1008 घाटी वाले खाखर देव महाराज विकास समिति) के तत्वावधान में आयोजित यह धार्मिक महोत्सव आगामी 17 अगस्त 2026 को आयोजित होगा।
महोत्सव के दौरान प्रातः 10:00 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल खीर प्रसादी का वितरण अनवरत रूप से चलेगा। इस पावन अवसर पर भोपा जी पवन तँवर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। भजन संध्या में राजसमंद के सुप्रसिद्ध भजन गायक गोपाल राव (श्री खजूरिया श्याम म्यूजिकल ग्रुप) अपने भजनों की मधुर प्रस्तुतियां देंगे, वहीं रोहित विशाल एंड पार्टी म्यूजिशियन ग्रुप द्वारा सुरमयी संगीत और जोगणिया साउंड सिस्टम घटियावली द्वारा विशेष ध्वनि व्यवस्था संभाली जाएगी। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भजन संध्या और खीर प्रसादी का धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।